20 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज आपको अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। विरोधी के साथ आपको उलझना पड़ सकता है। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो दिन अत्यधिक अनुकूल है।

मिथुन - आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। किसी से अधिक अपेक्षा न करें, क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा नहीं होगा। केवल अपने काम पर ध्यान दें।

कर्क- आज यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। उत्तेजनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। संपत्ति विवाद गहरा सकते हैं।

सिंह- आज स्वास्थ्य समस्या है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। असभ्य भाषा बोलने से बचें। आडंबर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।

कन्या- आज व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे, काम वैसे ही होंगे। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी।

तुला- आज अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं। विवाहोत्सुक जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी क्लाइंट्स से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक- आज आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा। अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें। सफलता शीघ्र ही मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा आज बढ़ सकती है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहा है, लेकिन यदि कहीं आप इसके लिए जिम्मेदार हैं, तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे।

मकर- आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण का भाव बढ़ेगा।

कुंभ- आज सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महिलाओं को थोड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी आवश्यक कार्य के बाधित होने के कारण कुंठाग्रस्त हो सकते हैं।

मीन- आज व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं, किंतु कार्य आरंभ नहीं हो पाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन वाले कार्यों से लाभ हो सकता है।