नगर निगम के स्कूलों और डिग्री कॉलेज का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से मिला 10 करोड़ का बजट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

टेंडर निकाले गए जल्द शुरू होगा काम

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और डिग्री कॉलेज का जल्द कायाकल्प होगा। नगर निगम को इसके लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी निकाल दिए हैं। जल्द ही टेंडर फाइनल होने के बाद स्कूलों में जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।

अमीनाबाद इंटर कॉलेज पर 3.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। सीएसआर फंड से कॉलेज में 600 नई बेंच की खरीदी जाएंगी। कॉलेज को हाईटेक बनाने के साथ बच्चों के लिए यहां सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सुरेंद्र नगर स्थित अटल विहारी डिग्री कॉलेज के लिए 3. 24 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जिससे कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस शुरू की जाएगीं और हाईटेक लैब का निर्माण होगा। नए क्लास रूम का भी बनाए जाएंगे। कश्मीरी मोहल्ला इंटर कॉलेज के लिए 2.07 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। काश्मीरी मोहल्ला नर्सरी स्कूल के लिए 14.33 लाख रुपये का बजट रखा गया है। नजरबाग स्थित मॉडल मॉन्टेंसरी स्कूल के लिए 27 लाख और चिल्ड्रन पैलेस स्कूल पर 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

कहां कितना बजट मिला

स्कूल     बजट
अमीनाबाद इंटर कॉलेज       3.50 करोड़
अटल विहारी डिग्री कॉलेज 3.24 करोड़
कश्मीरी मोहल्ला इंटर कॉलेज  2.07 करोड़
काश्मीरी मोहल्ला नर्सरी स्कूल  14.33 लाख
नजरबाग मॉडल मॉन्टेंसरी स्कूल  27 लाख
चिल्ड्रन पैलेस स्कूल 38 लाख

           

संबंधित समाचार