प्रयागराज : नैनी सेंट्रल जेल के कैदी की अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 65 वर्षीय कैदी की रविवार देर रात इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार बीमार बंदी को 20 फरवरी को उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। 

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र के ताई निवासी एजाज (64) के रूप में हुई है। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि एजाज को फतेहपुर से 8 सितंबर 2024 को नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था।

उसे न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि एजाज उम्र संबंधी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार