होली 2026 में गुझिया का धमाल: पिस्ता-बादाम-केसर से लेकर रोज-डेट और शाही बेक्ड तक, जरा देखिए 1500 रुपये प्रति पीस वाली सुनहरी गुझिया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: इस बार होली में पिस्ता, बादाम-केसर और रोज डेट (खजूर-गुलाब) फ्लेवर में गुझिया बाजार में उपलब्ध हैं। बदलते खानपान और हेल्थ कॉन्शस ग्राहकों को ध्यान में रखते नो एडेड शुगर, शाही बेक्ड और अंजीर गुझिया भी बाजार में उतारी गई हैं। कि बेक्ड और कम शुगर वाली गुझिया युवा और डायबिटिक लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (9)

पारंपरिक मावा गुझिया के साथ ड्राई फ्रूट स्पेशल, चॉकलेट गुझिया, नारियल गुझिया और केसर पिस्ता समेत 12 से अधिक प्रकार की गुझिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आकर्षक पैकिंग और गिफ्ट बॉक्स में कॉर्पोरेट और परिवारिक उपहारों के लिए मांग अधिक की जा रही है।

MUSKAN DIXIT (7)

गोमतीनगर स्थित मधुरिमा रेस्टोरेंट के मैनेजर मनीष तिवारी ने बताया कि कीमतों की बात करें तो साधारण गुझिया जहां 1200 रुपये किलो से शुरू हो रही है, वहीं प्रीमियम पिस्ता गुझिया 4500, बादाम केसर 2400 और रोज डेट गुझिया की कीमत 2200 रु रखा गया है, जिन्हें ग्राहक खासा पसंद कर रहे है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट और स्पेशल फ्लेवर भी खूब बिक रही है। हमारे यहां शाही बेक्ड 1200रु अंजीर 2200रु कोकोनटी 2200 रु के साथ काजू केसर गुझियों को लोग हाथों-हाथ ले रहे है। वहीं हनी ड्राई फ्रूट 1800 रु के साथ नो एडेड शुगर वाली गुझिया जिसकी कीमत 1250 रखी गई है, लोगों खूब पसंद कर रहे है। इसके अलावा हमारे यहां एक दर्जन से अधिक विभिन्न वैराइटियों की गुझिया मौजूद है। ग्राहकों की खरीदारी में कोई कमी नहीं दिख रही। लोग गुणवत्ता और स्वाद को प्राथमिकता दे रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (10)

सुनहरी गुझिया 1,500 रुपये की एक पीस

सुनहरी गुझिया भी बाजार में है। इसके खरीदार भी अलग हैं। इस सुनहरी गुझिया की कीमत एक पीस 1,500 रुपये का है। चांदी के वर्क वाली प्लेट में इसे ग्राहकों को सजाकर पसोसा जाता है। यह चर्चा में है।

MUSKAN DIXIT (11)

रिकॉर्ड तोड़ कारोबार की उम्मीद

व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार होली पर मिठाई का कारोबार रिकॉर्ड तोड़ सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में ऑर्डर पहले से अधिक मिल रहे हैं। थोक और खुदरा दोनों बाजारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के रंगों के साथ गुझियों की यह नई मिठास बाजार में जहां चमक बिखेर रही है, और ग्राहकों को पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक फ्लेवर का अनोखा संगम भी मिल रहा है।

 

संबंधित समाचार