पत्नी-बच्चों संग आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल का किया दीदार, आम नागरिकों के लिए बंद रहा परिसर 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आगरा। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शनिवार को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। वे दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दोपहर करीब एक बजे आगरा स्थित एक निजी होटल पहुंचे, जहां भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। इसके बाद वे गोल्फ कार्ट के जरिए ताजमहल परिसर में प्रवेश किया। 

प्रधानमंत्री प्लेनकोविक अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रहे। इस दौरान गाइड ने उन्हें स्मारक के इतिहास और स्थापत्य से संबंधित जानकारी दी। परिवार ने स्मारक के सामने फोटो सेशन भी कराया।

उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से आंतरिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई और न ही अंदर की कोई तस्वीर सार्वजनिक की गई।

ये भी पढ़ें : 
अयोध्या पहुंचे गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव: रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, परिसर का किया भ्रमण 

संबंधित समाचार