Bareilly : मां पूर्णागिरि मेला...रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि मेला के मद्देनजर रेल प्रशासन ने दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 05307/05308 टनकपुर-बरेली जं.-टनकपुर व 05451/05452 कासगंज-टनकपुर-कासगंज का संचालन 6 मार्च से 30 जून तक प्रतिदिन करने की घोषणा की है। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी बरेली जंक्शन से 01.50 बजे, बरेली सिटी से 02.06 बजे, इज्जतनगर से 02.20 बजे, भोजीपुरा से 02.38 बजे, सेंथल से 02.55 बजे, बिजौरिया से 03.05 बजे, शाही से 03.15 बजे, पीलीभीत से 03.35 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 03.53 बजे, मझोला पकड़िया से 04.04 बजे, खटीमा से 04.40 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 05.40 बजे पहुंचेगी।

जबकि वापसी में उसी दिन 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल गाड़ी टनकपुर से 21.35, खटीमा से 22.05 बजे, शाही से 23.20, सेंथल से 23.40, भोजीपुरा से 23.57 बजे, दूसरे दिन इज्जतनगर से 00.17 , बरेली सिटी से 00.35 प्रस्थान कर बरेली जंक्शन 01.00 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 05451 कासगंज-टनकपुर सवारी गाड़ी मेला स्पेशल कासगंज से 04.35 बजे, कछला ब्रिज से 05.20, कछला हाल्ट से 05.25, रामगंगा से 07.04 , बरेली जंक्शन से 07.20 , बरेली सिटी से 07.35 , इज्जतनगर से 07.55, दोहना से 08.08 , भोजीपुरा से 08.20 , दिबनापुर से 08.33 , सेंथल से 08.46 , बिजौरिया से 08.56 , शाही से 09.12, बनबसा से 11.30 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 12.15 बजे पहुंचेगी।

जबकि वापसी में उसी दिन 05452 टनकपुर-कासगंज सवारी गाड़ी मेला स्पेशल टनकपुर से 13.10 , खटीमा से 13.40 , शाही से 15.05 , बिजौरिया से 15.15, सेंथल से 15.38 , भोजीपुरा से 16.03 , दोहना से 16.10 , इज्जतनगर से 16.22 , बरेली सिटी से 16.40 , बरेली जंक्शन से 16.55 , रामगंगा से 17.05, कछला हाल्ट से 18.44 , कछला ब्रिज से 16.49 , मानपुर नगरिया से 19.00 और 20.00 बजे कासगंज पहुंचेगी।

 

संबंधित समाचार