Nepal Election Results : वोटों की गिनती जारी, रवि लामिछाने की RSP भारी बहुमत की ओर अग्रसर, 44 सीटों पर बढ़त-बालेन शाह के चेहरे पर बरसे वोट
काठमांडू। नेपाल की राजनीति में जेन-जी ने भूचाल मचा रखा है। पिछले साल सितंबर (2025) में विद्रोह कर तत्कालीन केपी शर्मा ओली की सत्ता को उखाड़ा डाला। और अब पहले आम चुनाव में उस विद्रोह का चेहरा रहे बालेन शाह (बालेंद्र शाह) को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचा दिया है। पूर्व उप-प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने संसदीय चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारी बढ़त बनाई है। गौरतलब है कि सितंबर में हुए जेन जेड आंदोलन के बाद संसद के निचले सदन के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। प्रतिनिधि सभा के 275 सीटों में से अब तक के रूझानों में आरएसपी ने 44 सीटों पर बढ़त बना रखी है। आरएसपी ने बालेन शाह को पीएम उम्मीदवार घोषित किया था।
पार्टी को लगभग सभी सात प्रांत में जबरदस्त जन समर्थन मिला है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली से चितवन- 2 में श्री लामिछाने से और चितवन 3 में श्रीमती सोबिता गौतम पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्यवक पुष्प कमल दहल की पुत्री रेणु दहल से आगे चल रही हैं।
जिला चुनाव कार्यालय के श्री शर्मा ओली को सुबह 10:00 बजे तक 2,087 वोट मिले। आरएसपी ने कहा है कि झापा चुनाव क्षेत्र-2 में इंदिरा राणा मगर आगे चल रही हैं। उन्हें 1,599 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल उम्मीदवार देवराज घिमिरे को 275 वोट मिले। आरएसपी काठमांडू घाटी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। बारह हजार से से अधिक वोटों के साथ श्रीमती रंजू (दर्शन) न्यूपाने पहली बार काठमांडू-1 जीतने की कगार पर हैं।
काठमांडू में आरएसपी के सस्मित पोखरेल नेपाली कांग्रेस के प्रदीप पौडेल (1840) के खिलाफ बड़े अंतर (5985) से आगे चल रहे हैं। चुनाव अधिकारी चपला पोखरेल के अनुसार, काठमांडू-6 में आरएसपी उम्मीदवार शिशिर खनल वर्तमान में 5,771 वोटों से आगे हैं।
इसी तरह, नेपाली कांग्रेस (एनसी) के उम्मीदवार कृष्णा बनिया को 1,310 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन (यूएमएल) उम्मीदवार अमन कुमार मास्की को 1,086 वोट प्राप्त हुए हैं। सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार प्रकाश श्रेष्ठ को 904 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस के प्रमोदधारी गुरगैन को 720 वोट मिले।
