Jobs Alert: फार्मासिस्ट के 560 पदों पर होगी भर्ती... आवेदन 9 मार्च से शुरू, जल्द करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधीन फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन 9 मार्च से 29 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने शनिवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की। आवेदन में किसी भी तरह का संशोधन 5 अप्रैल तक किया जा सकेगा। आवेदन केवल https://upsssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के योग्य अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (डीपीआरए के शीर्ष नेतृत्व के निरंतर और अथक प्रयासों के फलस्वरूप, प्रदेश में लगभग 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फार्मासिस्टों के पदों पर सरकारी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह और जिला मंत्री राजीव कनौजिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार जताया है।

कुल पदों का वितरण

अनारक्षित 224, अनुसूचित जाति 118, अनुसूचित जनजाति 11, अन्य पिछड़ा वर्ग 151 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 56 पद। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा और स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकरण। आयु सीमा 18–40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट)। 100 अंकों की 2 घंटे की परीक्षा होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। विषय: विषयगत ज्ञान- 76 प्रश्न, कंप्यूटर व समसामयिक तकनीकी ज्ञान के 15 प्रश्न, उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान- 20 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

संबंधित समाचार