Bareilly : तीन बच्चों की मां प्रेमी संग और बच्चे रहेंगे पिता के पास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मीरगंज, अमृत विचार। मीरगंज में गायब हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने बरामद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। दोनों ने मुंबई में 25 दिन बिताए और अब महिला विपिन के साथ रहना चाहती है, जबकि बच्चे अपने पिता के पास रहेंगे। 

कोर्ट ने महिला को उसकी मर्जी के स्थान पर भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के पास पहुंचा दिया। रसूलपुर निवासी सर्वेश देवी ने एसडीएम कोर्ट में दिए शपथपत्र में कहा कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसका सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम अख्त्यारपुर थाना भोजीपुरा निवासी विपिन से संपर्क हुआ। पांच फरवरी को अपनी इच्छा से विपिन के साथ चली गई। दोनों बरेली से ट्रेन से मुंबई गए। मुंबई में 25 दिन एक साथ किराये के मकान में रहे।

मुंबई से वे दो मार्च को दोनों लौट कर विपिन के गांव अख्त्यारपुर में रहने लगे। महिला ने कोर्ट में विपिन के साथ रहने की इच्छा प्रकट की। उसके बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे। महिला के बयान दर्ज करने के उपरांत एसडीएम आलोक कुमार ने पुलिस को महिला को सुरक्षित बताए स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया। पुलिस ने महिला को उसके बताए स्थान पर पहुंचा दिया।

 

संबंधित समाचार