ईरान के स्कूल पर इजराइली-अमेरिकी हमले की अखिलेश ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- हमले को बताया निंदनीय 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर इजराइली-अमेरिकी हमले की निंदा की। इस हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। यादव ने ईरान के मीनाब शहर के एक स्कूल पर सबसे घातक इजराइली-अमेरिकी हमलों की भी कड़ी निंदा की, जिसमें 165 छात्राओं की मौत हो गई। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सपा दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। यादव ने कहा, ''जिनेवा कन्वेंशन और अंतरराष्ट्रीय कानून, जो संघर्ष के समय में भी मानव जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, ऐसे कृत्यों से गंभीर रूप से खतरे में हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं और शोक संतप्त सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'' 

ईरान में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद एक मार्च से लखनऊ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए हैं।

ये भी पढ़ें :
पश्चिम एशिया में भीषण युद्ध जारी: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमले किए, खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह स्थगित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन