Bareilly: डीएम की मेहनत ने होली पर जमाया रंग, सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में बरेली अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह फरवरी की रैंकिंग में बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में प्रथम और राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि बीते माह की रैकिंग में जनपद चौथे स्थान पर था, निरंतर सुधार करते हुए जनपद ने तीन पायदान आगे बढ़कर प्रथम स्थान पर जगह बना ली है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणाम स्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हो रही है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह जनवरी माह की जारी रैकिंग में जनपद ने विकास कार्यों में चौथे स्थान पर, राजस्व कार्यक्रमों में नवें स्थान पर तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त में चौथा स्थान प्राप्त किया था लेकिन फरवरी माह में राजस्व कार्यों में 6 पायदान की छलांग के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है और विकास कार्यों में तीन पायदान आगे बढ़कर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी की लगन और निरंतर मॉनिटरिंग व मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद माह फरवरी की ओवरऑल रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरन्तर गति बनाये रखने के निर्देश दिये गए।

बता दें कि प्रदेश में विकास/राजस्व कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा के लिए गठित सीएम डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/ परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह जारी की जाती है।

संबंधित समाचार