UP: ईद की तैयारी शुरू, अब बाजारों में देर रात तक दिखने लगी रौनक

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। माहे रमजान में शहर के बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। देर रात तक बाजार नसरुल्लाह खां, सफदर गंज, शादाब मार्केट सहित मुख्य बाजारों में महिलाओं सहित परिवार के लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। दुकानदारी अच्छी होने पर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि पुरानी तहसील, शादाब मार्केट, सफदर जंग बाजार में पुलिस तैनात नहीं है, जिसके अव्यवस्था से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है ईद के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। देर रात तक बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दिन में ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी कर रहे हैं। जबकि, रात में शहरी क्षेत्र के लोग खरीदारी करते हैं। रात में बाजारों में महिलाओं की संख्या अधिक है। ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी हो रही है। वहीं ईद पर कपड़ों की कीमतों में उछाल है। महिलाओं के बिना सिले कपड़ों की कीमत दो हजार रुपये बारह हजार रुपये तक है। इसके अलावा कॉटन के सूट छह सौ रुपये से 1500 रुपये तक के हैं। इस समय दर्जियों ने सिलाई के लिए कपड़ा लेना बंद कर दिया है। दर्जियों ने बढ़ाए दाम दर्जियों ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं कुर्ता पायजामे की सिलाई के 350 रुपये ले रहे हैं।

पुलिस तैनाती और पेट्रोलिंग की मांग
बाजारों में पुलिस की तैनाती नहीं होने से बाजारों में मनचले घूम रहे हैं। बाजार में पुलिस के नहीं होने से मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। रात में बाजारों में ई रिक्शाओं की आवाजाही रहती है, जिसके कारण जाम लग जाता है। पैदल चल रही महिलाएं जाम में फंस जाती हैं। रात के समय बाजारों में पुलिस तैनाती और पेट्रोलिंग कराया जाना जरूरी है अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने पुलिस की तैनाती की मांग की है।

संबंधित समाचार