Moradabad: शरारती तत्वों ने तोड़ी कब्रिस्तान की दीवार , ग्रामीणों में फैला आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंदरकी, अमृत विचार। थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में अहमदनगर-जैतवारा रोड पर स्थित कब्रिस्तान की करीब 100 मीटर लंबी चारदीवारी को शरारती तत्वों ने मंगलवार रात ध्वस्त कर दिया। 

घटना की जानकारी फैलते ही बुधवार को अहमदनगर, जैतवारा और मोहनपुर के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

सूचना पर बिलारी के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूछताछ की। आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। 

मोहनपुर ग्राम प्रधान बिरजलाल ने ग्रामीणों को बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन से तनाव कम हुआ। बाद में ग्रामीणों ने कुंदरकी थाने में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

संबंधित समाचार