Bareilly: रिश्तेदारी में गया था परिवार, घर के ताले तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी में गए परिवार के मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ करके फरार हो गए। वापस लौटने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक निवासी पिंकी ने बताया कि 1 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। 2 फरवरी की रात करीब 2. 30 बजे उसके घर में तीन अज्ञात चोर मकान के मेन गेटा का ताला तोड़कर घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने घर में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 25 हजार की नगदी, और तीन हाथ में बांधने वाली घड़ी चोरी करके ले गए। 

उसके बाद जब वह वापस लौटी हो उसे चोरी की जानकारी हुई। डायल 112 को चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि तीन अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर घुसे थे। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार