गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर नहीं हो रही कार्रवाई, आपूर्ति विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : शासन और प्रशासन की सख्ती के बद शहर की गैस एजेंसियों ने पहले से बुकिंग सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच टीमों ने भी रविवार को 31 गैस एजेंसियों में बुकिंग के अलावा स्टॉक आदि का मिलान किया। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने बताया कि सर्वर की समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है। अब बुकिंग भी सुचारू रूप से होने लगी है। अब बुकिंग का बैकलॉग कम करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इंडेन और भारत गैस में बुकिंग में आ रही समस्या का समाधान भी किया गया है।

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। गैस सिलेंडर के लिए लोगों को गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। इसके बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं आपूर्ति विभाग के अधिकारी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

अवैध रिफिलिंग के धंधे पर नहीं लगा पा रहे लगाम

उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने के बाद भी गैस सिलेंडर मिल रहे हैं वहीं अवैध रिफिलिंग का शहर में धंधा गुलजार है। चूल्हे की दुकानों पर गैस उपलब्ध है। यहां 150 रुपये प्रति किलाे की दर से पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर भर जाएगा। सवाल यह है कि इन दुकानदारों को गैस सिलेंडर कौन उपलब्ध करा रहा है। वहीं जिलापूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर और एआरओ अवैध रिफिलिंग के धंधे पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा गैस की किल्लत के बीच इन पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

होटल और ठेलों पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कब रुकेगा

गैस की किल्लत के बाद भी होटलों और ठेलों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कंपनी के अधिकारी और न आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार इसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार घरेलू गैस सिलेंडर का होटल और ठेलों पर कॉमर्शियल उपयोग पूरी तरह गलत है।

 

संबंधित समाचार