लखनऊ जंक्शन पर लगा ब्रेल नक्शा, स्वतंत्रता और सुविधा  प्राप्त कर सकेंगे दृष्टिबाधित यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि से तैयार स्टेशन परिसर का नक्शा लगाया गया है। इसके जरिये दृष्टिबाधित यात्री बिना स्टेशन परिसर में मौजूद सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

नक्शे में यात्री पार्किंग एरिया, आरपीएफ पोस्ट, जीआरपी पोस्ट, स्टेशन निदेशक कार्यालय, कैबवे रोड, पार्सल कार्यालय, चाइल्ड लाइन, प्रथम तल के लिए सीढ़ियां, आईआरसीटीसी रूम, डॉरमेट्री, प्रवेश द्वार, दिव्यांग रैंप, पैसेंजर हॉल, पूछताछ केंद्र, टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर, आधार केंद्र, पेयजल, प्रसाधन, फूड ट्रैक, क्लॉक रूम, एसी यात्री विश्रामालय, बैटरी कार स्टैंड, लिफ्ट, सीढ़ियां, फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, दुर्गापुरी और चारबाग मेट्रो स्टेशन के मार्ग सहित प्लेटफॉर्म और शौचालय आदि को दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें :  
लखनऊ पुलिस चौकी से चोरी हुआ वायरलेस सेट, CCTV में कैद हुई आरोपी की करतूत, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराई FIR  


संबंधित समाचार