योगी सरकार के 9 साल : मंत्री दिनेश सिंह बोले- उत्तर प्रदेश में बनी सुशासन और विकास की नई तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ है और रामराज्य की परिकल्पना साकार होती दिखाई दे रही है। प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और सुरक्षा का वातावरण बना है। 

शीतला देवी अतिथि गृह सयारा में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश में कहीं भी दंगा नहीं हुआ है तथा कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने मातृशक्ति को मिले सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर द्रौपदी मुर्मू का विराजमान होना इसका उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि "डबल इंजन" की सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी, दिव्यांग सहित समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। सरकार की नीतियां जीरो टॉलरेंस के आधार पर लागू की जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में योग्य अभ्यर्थियों को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में सिफारिश और प्रभाव का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि अब कोई भी मंत्री अपने अयोग्य परिजन को नौकरी नहीं दिला सकता।

संबंधित समाचार