भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई  : अंतरराष्ट्रीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रुपईडीहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया।

रुपईडीहा पुलिस के अनुसार, 20 मार्च की देर रात करीब 00:53 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध स्मैक बरामद हुई। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान काली प्रसाद थारू (59) के रूप में हुई है, जो नेपाल के बर्दिया जिले के राजापुर क्षेत्र का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़ें  :
सरकारी भुगतान में बड़ा बदलाव: साइबर ट्रेजरी से आरबीआई तक डिजिटल ट्रैकिंग, पारदर्शिता बढ़ेगी, देरी-गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश

संबंधित समाचार