बदायूं: एसएसपी डॉ बृजेश का ताबादला, लखनऊ के लॉजिस्टिक विभाग में भेजे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। दातागंज से एचपीसीएल प्लांट के दोहरे हत्याकांड में शासन ने सख्ती बरती है। विरोधी पार्टियों ने भी मामला पुरजोर तरीके से उठाया था। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने लापरवाही करने पर मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को निलंबित किया। 

जांच सीओ उझानी डॉ देवेंद्र कुमार को सौंपी। अब एसएसपी का भी स्थानांतरण करके लखनऊ के लॉजिस्टिक विभाग में पुलिस्ब अधीक्षक पर भेजा गया है। वह 28 जून 2024 से बदायूं में तैनात थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने ने तमाम घटनाओं का खुलासा जल्द कराया। घटनाओं के त्वरित खुलासे, प्रार्थना पत्रों पर जल्द कार्रवाई, मधुर व्यवहार के लिए आमजन उनकी प्रशंसा करता था। उनके स्थान पर कासगंज की अंकिता शर्मा बदायूं की एसएसपी बनाई गई हैं।

संबंधित समाचार