ईद-उल-फितर 2026: बाजारों में छाई चांद रात की रौनक, विभिन्न मस्जिदों में अदा होगी ईद की नमाज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरी शांति और सद्भाव के माहौल में अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं ईद से पूर्व चांद रात की रौनक बाजारों और घरों में छाई रही। घरों में सेवईयां और पकवान की तैयारी होती रही।

टाट शाह मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। जहां शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान दुनिया में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

इमाम मौलाना समसुल कादरी ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए युद्ध जल्द समाप्त होने और सभी देशों में लोगों की सलामती की दुआ की। इमाम ने बताया कि हालिया शव्वाल का चांद गुरुवार को नहीं दिखा, इसलिए रमजान 30 दिनों का पूरा हुआ और ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी।

जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खां में अलविदा जुमे की नमाज मौलाना सैयद अहमद अली आब्दी ने पढ़ाई। उन्होंने कहा कि जुल्म का एहतेजाज जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज वाजिब है। उन्होंने कहा कि सादगी से ईद मनाई जाए।

जिले में ईद-उल-फित्र नमाज का समय (सभी सुबह)

-मस्जिद पुलिस लाइंस - 7:30
-मस्जिद पालकी खाना - 7:30
-मस्जिद गुदड़ी बाज़ार चौक - 7:30
-मस्जिद सालार जंग (तेली टोला)- 7:30
- मस्जिद जिन्नात वाली (तरंग रोड) - 7:30
-मस्जिद बेगम बरलास - 7:30
-मस्जिद पुख्ता सराय (तरकारी मंडी) - 8:00
-मर्कजी ईदगाह चिरहा मोहम्मदपुर - 8:00
-मस्जिद बिलाल (सुभाष नगर) - 8:00
-जामा मस्जिद छोटी कटिया - 8:00
- मस्जिद शाहमद / मुग़लपुरा - 8:00
-मस्जिद आलमगीरी (सूरज द्वार) - 8:00
- मस्जिद कीवड़ा वाली - 8:00
-जामे मस्जिद क़ाज़ी क़ुतबा - 8:15
-ईदगाह दर्शन नगर - 8:30
-ईदगाह सिविल लाइंस - 9:00
-तारा ईदगाह, रानोपाली- 9:00
-जामा मस्जिद दोराही कुआँ - 9:15
-छोटी ईदगाह (मलंग शाह रोड) - 9:30
-मोती मस्जिद मुग़लपुरा - 9:30
-जामा मस्जिद इमामबाड़ा - 10:00
-बड़ी मस्जिद सैयदवाड़ा - 10:00
- वक्फ मस्जिद हसन रज़ा खाँ (घंटाघर) - 10:30
-मस्जिद खजूर वाली (गदड़ी बाज़ार) - 10:45

नोट - नमाज के समय में परिवर्तन हो सकता है। इसलिए निकट की मस्जिद से जानकारी अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें  :
भदोही की भद्रकाली के दर्शन पूजन का विशेष महत्व, नवरात्र में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, 51 शक्तिपीठों में से एक

संबंधित समाचार