बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता, चना-मटर की फसलों पर बुरा असर, कटाई-मड़ाई के लिए तैयार गेहूं, अरहर, सरसों
भदोही। भदोही समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में गुरुवार की अर्धरात्रि से बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बूंदाबादी शुक्रवार को भी जारी रही। बेमौसम शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम के रुख में बदलाव शनिवार 21 मार्च के बाद ही होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश के साथ पछुआ हवाएं 15 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दर्ज की गई।
बूंदाबादी के बीच पछुआ हवा के झोंकों के कारण ऐसा लग रहा जैसे ठंड एक बार फिर वापस लौट आई हो। मौसम की बेरुखी के बीच दिन का तापमान- 34 तथा रात का तापमान - 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के रुख में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
रवी की प्रमुख फसल गेहूं, अरहर, सरसों, चना व मटर लगभग पककर तैयार हो चुकी है। किसान इन फसलों की कटाई व मड़ाई की तैयारी में जुटे ही थे कि अचानक खराब हुए मौसम के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :
प्रयागराज में गंगा जमुनी तहजीब: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई अलविदा की नमाज, नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद
