कानपुर : आज से होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आज से शहर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा दो दिनों 13-14 मार्च तक चलेगी।इस दौरान शहर आने वाले परीक्षार्थियों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है। शुक्रवार को परीक्षा के सभी सुरक्षा इंतजाम भी परखे गए। 

दो दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा चार पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक रहेगी। ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहयोग प्रदान करेंगे। इस व्यवस्था के तहत चीफ वार्डेन राजीव सिंह को सभी ड्यूटी का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई तथा स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन सतीश अरोड़ा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी भ्रमणशील रहकर ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। यह परीक्षा शहर के 53 केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान रह पाली में19440 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

संबंधित समाचार