Hajj-2026: अंतिम किस्त जमा करने के निर्देश जारी, 31 मार्च तक जमा करनी होगी शेष धनराशि

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2026 के यात्रियों के लिए अंतिम किस्त जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी सर्कुलर के अनुसार, हज यात्रियों को पूर्व में जमा की गई ₹2,77,300 की राशि के अतिरिक्त शेष धनराशि 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

यात्री यह भुगतान स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के माध्यम से, या हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट से पे-स्लिप डाउनलोड कर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। उड़ान स्थल के अनुसार शेष राशि तय की गई है, जिसमें लखनऊ से जाने वाले यात्रियों को ₹75,250, दिल्ली से ₹69,300, मुंबई से ₹62,950, अहमदाबाद से ₹55,900 और हैदराबाद से ₹66,050 जमा करने होंगे।

यह राशि कुर्बानी शुल्क से अलग है। जिन यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प चुना है, उन्हें ₹17,280 अतिरिक्त जमा करना होगा। वहीं शिया हज यात्रियों को जोहफा मीकात के लिए ₹5,520 अतिरिक्त जमा करने होंगे। हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि इस राशि में हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स, बीमा और अन्य खर्च शामिल हैं, जबकि कैटरिंग शुल्क बाद में अलग से लिया जाएगा। यात्रियों को समयसीमा के भीतर भुगतान करने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी यात्रा प्रक्रिया बाधित न हो।

हज यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

• अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

• पहले जमा: ₹2,77,300

• लखनऊ से शेष राशि: ₹75,250

• कुर्बानी शुल्क: ₹17,280 (अलग)

• शिया यात्रियों हेतु ₹5,520 अतिरिक्त

• भुगतान: बैंक, यूपीआई, नेट बैंकिंग

 

संबंधित समाचार