Ram Navami 2026 : चैत्र नवरात्री समापन पर हवन का विशेष महत्व, जानिए कब मनाई जाएगी अष्टमी और नवमी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार,लखनऊ: चैत्र नवरात्र में इस बार महाअष्टमी और महानवमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि उदयातिथि अष्टमी पूजन 26 और नवमी पूजन 27 मार्च को होगा। पंचांग के अनुसार अष्टमी 25 मार्च को दोपहर 1:50 बजे से 26 मार्च सुबह 11:48 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:49 बजे से 27 मार्च सुबह 10:08 बजे तक रहेगी। 

अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियों में कन्या पूजन का विधान है। 2 से 10 वर्ष तक की नौ कन्याओं को देवी के नौ स्वरूप मानकर और एक लांगुरिया (छोटा बालक) को भोजन कराकर दक्षिणा दी जाती है। व्रत के समापन पर हवन का विशेष महत्व है। अग्नि के माध्यम से देवी को भोग अर्पित किया जाता है। 27 मार्च को ही राम नवमी भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र की नवमी को मध्याह्न काल में अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम का जन्म हुआ था।

रामनवमी पर 27 को अवकाश

उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रामनवमी पर पूर्व में घोषित अवकाश 26 मार्च गुरुवार के स्थान पर 27 मार्च शुक्रवार को घोषित किया गया है। 26 मार्च को न्यायालय पूर्ववत् खुलेगा। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दी।

ये भी पढ़ें  :
अयोध्या प्रीमियर लीग : गोमती थंडर-सरयू स्मैशर्स टीमों ने जीता मैच, घनश्याम-विपिन ने खेली शतकीय पारी

संबंधित समाचार