Noida International Airport LIVE: जेवर बनेगा विकास का नया रनवे, PM मोदी बोले - यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य
नोएडाः उत्तर प्रदेश को नई उड़ान देने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) आज औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसके पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे। स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा संचालित यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत के बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
PM मोदी - यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाली है।
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के अभियान का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है।”
जनता को एयरपोर्ट का उद्घाटन सौंपा
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखे अंदाज में जनता को शामिल किया। उन्होंने कहा, “अभी तो आधा काम ही हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। बाकी उद्घाटन आप सबको करना है।”
इसके बाद पीएम मोदी ने मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन निकालें और फ्लैश लाइट जला दें। जनता ने तुरंत फ्लैश लाइट ऑन कर दी।
पीएम मोदी ने तब कहा, “अब यहां मौजूद हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है।”
जेवर एयरपोर्ट यूपी के विकास का प्रतीक: सीएम योगी आदित्यनाथ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के तेज विकास का जीवंत उदाहरण है।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम आज नए भारत का साक्षात्कार कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की उड़ान मिलने जा रही है। यह एयरपोर्ट विकास का बेहतरीन मॉडल साबित होगा।”
10.png)
पिछले 11-12 वर्षों की कार्ययोजना का प्रभाव
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार की गई, उसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश को दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण का जिक्र करते हुए कहा, “भारत में पेट्रोल-डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी हुई है और उनके दाम भी नियंत्रण में हैं। वहीं विकसित देशों जैसे अमेरिका में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण वहां अव्यवस्था फैल गई है। कई जगहों पर कामकाजी घंटे कम करने, उत्पादन रोकने और जनता के लिए कोटा व्यवस्था लागू करने जैसी मजबूरियां पैदा हो गई हैं।”
12.png)
एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर कृतज्ञता
सीएम योगी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाल रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को उन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह परियोजना युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगी तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।
सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया हार्दिक स्वागत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रवादी नारों ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘हर हर महादेव’ से की।
11.png)
सीएम योगी ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। डबल इंजन की सरकार के मजबूत सहयोग से प्रदेश में विकास की गति अभूतपूर्व रूप से तेज हुई है।”
किंजरापु राममोहन नायडू - उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी के लिए बेहद खुशी का अवसर है। उन्होंने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सबको बधाई दी और बताया कि जेवर का यह नया हवाई अड्डा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है।
13.png)
मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब ‘उड्डयन प्रदेश’ से आगे बढ़कर ‘उत्तम प्रदेश’ बन रहा है। पहले जेवर के लोग नौकरी की तलाश में दिल्ली जाते थे, लेकिन अब दुनियाभर से लोग रोजगार के अवसरों की तलाश में जेवर आएंगे।”
12.png)
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2037781900216180875?s=20
पीएम मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पहले फेज का औपचारिक उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण कर रहे हैं और कुछ ही देर में एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
घने कोहरे और खराब मौसम में भी सुरक्षित उड़ान-लैंडिंग संभव
इस एयरपोर्ट की खासियत यह है कि घने कोहरे, कम विजिबिलिटी और बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी विमानों की सुरक्षित उड़ान और लैंडिंग हो सकेगी। यहां कैटेगरी-III (Cat-III) स्तर का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाया गया है। इस उन्नत तकनीक की मदद से पायलट बिना किसी बाहरी दृश्य के पूरी तरह इंस्ट्रूमेंट्स पर निर्भर रहकर लैंडिंग कर सकते हैं।
10.png)
सीएम योगी का स्वागत संदेश
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'नए भारत' और 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम मुकाम हासिल करने जा रही है। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास का रनवे बताया और किसानों के समर्पण को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से यह परियोजना संभव हो सकी।
12.png)
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। यमुना नदी में भी जल पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जो कार्यक्रम के दौरान लगातार गश्त करेंगे। मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नेताओं की प्रतिक्रियाएं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे देश और प्रदेश दोनों के लिए गौरव और ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात है, जिससे आम नागरिक भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा। इससे हवाई यात्रियों को सुविधा मिलेगी, आर्थिक विकास को गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। यह विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाला कदम है।
10.png)
सांसद महेश शर्मा ने जेवर वासियों की उत्सुकता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने किसानों को भी बधाई दी।
सरकार का विजन हो रहा साकार
फिल्म निर्माता बोनी कपूर, जो जेवर के पास अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित कर रहे हैं, उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री योगी के सपने का साकार रूप बताया।
एयरपोर्ट का महत्व
पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। इससे दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट पर मौजूदा दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही कार्गो सुविधा के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा समेत आसपास के क्षेत्रों के उद्यमी अंतरराष्ट्रीय बाजार से आसानी से जुड़ सकेंगे।
यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था और रोजगार को नई ऊंचाई देगा।
