Moradabad : अध्यापक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, शव लटका देख निकलीं पत्नी की चीखें
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी ब्लॉक के गांव मुस्तफा पुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छत से नीचे उतरकर कमरे में पहुंची पत्नी की पति का शव देखकर चीख निकल गई। पत्नी की चीख सुन पास पड़ोसी घर में जमा हो गए।
पत्नी का कहना है कि एसआईआर का कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण तनाव में थे। रामगंगा विहार फेस टू के एलआईजी-63 में में रहने वाले अतुल त्यागी ने अपने मकान के एक कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से छत में लगे कुंडे में फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली।
जिनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन फंदे शव को उतारकर निजी चिकित्सालय लेकर भागे लेकिन अतुल त्यागी की पहले ही मौत हो चुकी थी। छत से उतर कर आई उनकी पत्नी स्वाति की पति का शव देख चीख निकल पड़ी। बेटे विभान का रोते-रोते बुरा हाल था। पत्नी स्वाति का कहना है अतुल अपने एसआईआर का कार्य पूरा न हो पाने के पिछले कई दिन परेशान चल रहे थे।
