न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर भयानक टक्कर, फायर ट्रक से जा टकराया एयर कनाडा का विमान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का एक विमान लैंडिंग के बाद पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि की लेकिन कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

न्यूयॉर्क शहर के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात 11:38 बजे रनवे पर एक विमान और वाहन की टक्कर के बारे में सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी वहां पहुंचे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में विमान के सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार