आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, केकेआर पहले करेगी बल्लेबाजी
मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर एएम गजनफर और शेरफाने रदरफोर्ड को पदार्पण कराया है। केकेआर के लिए कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी विदेशी खिलाड़ी हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार...
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 5 शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। यहां गेंदबाजों के सामने अधिक चुनौती रहती है। आज हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। अनिल कुंबले ने पिच को देखते हुए हैरानी जताई कि यहां पर घास है। उन्होंने कहा कि शुरूआती 3 से 4 ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, इसलिए उस समय बल्लेबाजों को संभलकर रहने की जरुरत है।
