काशी में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का आज, सीएम करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का शुभारंभ करेंगे।

बीएलडब्ल्यू मैदान में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित इस भव्य महानाट्य का उद्देश्य भारत के गौरवशाली इतिहास, विक्रम संवत की वैज्ञानिकता और सांस्कृतिक विरासत को जनमानस तक पहुंचाना है। करीब 1 घंटे 45 मिनट की प्रस्तुति में 175 से अधिक कलाकार भाग लेंगे, वहीं आयोजन स्थल पर ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ को ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ समर्पित की जाएगी, जो पारंपरिक काल गणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जिसे सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार