Zeenat Aman : डॉन के पुराने दिनों को किया याद, जीनत अमान ने अमिताभ के साथ इस सीन को करना बताया 'बेहद मुश्किल'

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अपनी 'कल्ट' फिल्म 'डॉन' में व्हीलचेयर वाले दृश्य की शूटिंग को याद किया और इसे एक ''बेहद मुश्किल'' अनुभव बताया। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी और इसमें अमान ने रोमा की भूमिका निभाई थी और बच्चन ने एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके भोले-भाले हमशक्ल विजय की भूमिका निभाई थी। 

अमान ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक वीडियो सीन साझा किया, जिसमें उन्हें नर्स बनकर बच्चन को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर ले जाना होता है। 

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें चेहरे के भाव को बनाए रखना था, लेकिन यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने लिखा, ''जी हां, यह (1978 की मूल फिल्म) 'डॉन' का वही दृश्य है - हमेशा की तरह बेहद साहसी और निडर रोमा पुलिस को चकमा देती है और बेहोश डॉन को अस्पताल के कमरे से लेकर भाग जाती है।''

उन्होंने कहा, ''मैंने पहले भी कई फिल्मों में कलाकारों और क्रू के साथ काम किया था, इसलिए फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं पूरी तरह सहज थी। मुझे रोमा का किरदार बहुत पसंद आया। वह बुद्धिमान, साहसी और शालीन थी। भला कौन ऐसी महिला का किरदार नहीं निभाना चाहेगा! दुर्भाग्य से उस दिन सेट पर सहज रहना आसान नहीं था! आप पूछेंगे क्यों? 

क्योंकि भारी भरकम मिस्टर बच्चन के साथ उस पुरानी सी व्हीलचेयर को चलाना बेहद मुश्किल था। मैं अपने किरदार में थी और मुझे अपने चेहरे पर ऐसा कोई भाव नहीं दिखाना था, जबकि असल में मुझे पूरी ताकत लगानी पड़ रही थी।'' 

इस फिल्म का निर्देशन चंद्र बरोट ने किया था और रिलीज के समय यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म साबित हुई थी। इससे प्रेरित होकर अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने 'डॉन' शृंखला की फिल्में बनाई। 

इनमें शाहरुख खान ने डॉन की भूमिका निभाई और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमान के निभाए किरदार रोमा को अदा किया। अख्तर एक और 'डॉन' फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। 

शुरुआत में इस फिल्म में रणवीर सिंह को बच्चन और खान द्वारा निभाई गई भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में खबरें आईं कि पटकथा को लेकर रचनात्मक मतभेदों और देरी के कारण रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है। अमान और बच्चन ने 'डॉन' के अलावा 'द ग्रेट गैम्बलर', 'दोस्ताना' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है। 

ये भी पढ़ें : 
Shivaji Maharaj: मराठी सिनेमा में अभिषेक बच्चन का डेब्यू, रितेश देशमुख की इस फिल्म में करेगें Epic रोल  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात