अयोध्या : बलिदान दिवस पर मंगल पांडेय को किया गया नमन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार: देश के महान क्रांतिकारी मंगल पांडे के 169 वें बलिदान दिवस पर कचेहरी स्थित सेनानी भवन में सेनानी मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

अध्यक्षता सेनानी परिषद के सचिव मनोज मल्होत्रा ने की। कहा कि मंगल पांडे 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में चर्बी वाले कारतूसों के विरोध में ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला कर विद्रोह का बिगुल फूंका। इसके बाद उन्हें आठ अप्रैल को फांसी दी गई।

संचालन कर रहे अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मारो फिरंगी का नारा देने वाले भारत के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे ने 1857 के आंदोलन से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी। बलिदान दिवस पर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी, योगेश पांडे, राकेश वैद, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, केशव बिगुलर, सत्यभान सिंह सहित अन्य अधिवक्ता एवं समाजसेवियों ने नमन किया।

संबंधित समाचार