गौतम अदाणी ने परिवार संग किये रामलला के दर्शन, हनुमान जयंती पर बोले- भावुक क्षण, मन को असीम संतोष
अयोध्या, अमृत विचार। देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह अपने निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरें। गौतम अडानी को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। वह यहां तीन घंटे तक रहें । राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 11 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करना प्रस्तावित है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंची थी। इसमें अंबानी परिवार भी मौजूद था। संभवत: उद्योगपति गौतम अडानी उस दौरान आयोजन में शामिल नहीं हो सके थे। बताया जाता है कि गौतम अडानी चंडीगढ़ से यहां पहुंच रहे हैं।
हनुमान जयंती पर गुरुवार को राम मंदिर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि अडानी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। हालांकि अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा हमेशा चुस्त दुरुस्त रहती है।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती समारोह के दिन अपने परिवार के साथ यहां राम मंदिर में भगवान राम की प्रार्थना की। गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी थे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि अदाणी परिवार ने मंदिर में पवित्र अनुष्ठानों में भाग लिया और प्रार्थना की।
गौतम अदाणी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आज अयोध्या में हमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।''
उन्होंने कहा,''श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।''
अदाणी ने कहा,''हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
