आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुंबई। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई। सूत्रों के अनुसार, 92 वर्षीय गायक को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों ने उनकी मौजूदा हालत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उन्हें एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है। जानकारी न मिलने से उनके लाखों प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।
 
शानदार सफर और संघर्षपूर्ण जीवन
 
आशा भोसले भारतीय सिनेमा और संगीत की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं।  उन्होंने छह दशकों से अधिक के करियर में हजारों गीत गाए हैं और हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु आदि कई भाषाओं में अपनी अनोखी आवाज का जादू बिखेरा है।लता मंगेशकर की छोटी बहन होने के बावजूद आशा भोसले ने अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाई। निजी जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, दो विवाह किए और हर मुश्किल का सामना करते हुए खुद को और मजबूत बनाया। आज भी उनकी आवाज करोड़ों लोगों के दिलों में बसी हुई है।

संबंधित समाचार