मॉरिशस और UAE जाएंगे EAM जयशंकर, IOC कॉन्फ्रेंस में टॉप लीडरशिप से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर गुरुवार को मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। डॉ जयशंकर मॉरीशस में वह हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डॉ जयशंकर 09 और 10 अप्रैल को हिंद महासागर सम्मेलन के 9वें संस्करण में भाग लेने के लिए मॉरीशस का दौरा करेंगे। वह मॉरीशस में वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे तथा हिंद महासागर सम्मेलन के 9वें संस्करण में मुख्य भाषण भी देंगे। 

सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री के अन्य सहभागी देशों के समकक्षों के साथ चर्चा करने की संभावना है। यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति, महासागर दृष्टि, और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री 11 से 12 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व से मिलेंगे ताकि घनिष्ठ सहयोग की समीक्षा की जा सके और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके। 

 ये भी पढ़ें :
युद्धविराम की अस्थायी प्रकृति को देखते हुए भारतीय निर्यातक सतर्क, फियो बोला-लॉजिस्टिक्स बाजार के लिए बड़ी राहत

संबंधित समाचार