विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संदेश, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और सभी से खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उन सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ ग्रह की दिशा में काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं अपने सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करें।'' मोदी ने स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। 

उन्होंने कहा, ''आइए हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए काम करते रहें।'' विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष सात अप्रैल को मनाया जाता है, जो 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है। इस दिन डब्ल्यूएचओ हर साल विश्व भर के लोगों के लिए चिंता का विषय बने किसी विशेष स्वास्थ्य मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करता है। 

ये भी पढ़ें : 
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक: आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त, मामले में पूछताछ जारी 

 

 

संबंधित समाचार