युवाओं के लिए खुशखबरी : UP में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में एक अच्छा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने 2085 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए है, जिसमें प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक, सहायक, कैशियर, अभियंता, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, क्लर्क आदि शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह सामान्य भर्ती (General Recruitment) है और स्थायी पदों पर भरी जाएगी।
विस्तृत जानकारी, योग्यता मानदंड, पद-वार रिक्तियां और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advertisement No. A-2/G.R./2026) डाउनलोड करें। जल्दी आवेदन करें और अच्छी तैयारी के साथ इस मौके का फायदा उठाएं!
आवेदन के लिए जरूरी योग्यताः
प्रबंधक (श्रेणी-1):
प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम में 55% अंक या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा कंप्यूटर विज्ञान में ओ लेवल डिग्री होना आवश्यक है।
जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2):
जूनियर मैनेजर के लिए बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए अथवा बैंकिंग/वित्त/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है।
सहायक/कैशियर (श्रेणी-3):
सहायक/कैशियर पद के लिए स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2):
सहायक अभियंता सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3):
जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3):
स्टेनोग्राफर पद के लिए स्नातक के साथ हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) और सीसीसी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
सहायक लेखाकार (श्रेणी-3):
सहायक लेखाकार के लिए बी.कॉम में 50% अंक तथा सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है।
इतनी लगेगी रजिस्ट्रेशन फीसः
इस भर्ती में परीक्षा शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी ₹500 का शुल्क देना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के अनुसार लिया जाएगा।
