Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। बरेली के सीबीगंज इलाके से आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी की पिटाई का वीडियो सामने आया। मुंशी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक युवक को ड्यूटी पर नहीं रखा। लिहाजा अपने साथियों के साथ मिलकर मुंशी की पिटाई कर दी। पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।

फैक्ट्री के बाहर की पिटाई
मामला सीबीगंज -परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 2 स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री का है। जहां कंपनी के ठेकेदार के मुंशी को ड्यूटी पर कर्मचारी न रखना भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज तिलियापुर गांव निवासी दूसरे समुदाय का दबंग युवक अपने साथियों को इकट्ठा कर ले आया। जिनके साथ मिलकर फैक्ट्री के बाहर मुंशी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
मुंशी को आईं गंभीर चोटें
फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले मुंशी भानु प्रताप मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को ड्यूटी पर नहीं रखा गया था। इसी रंजिश में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर फैक्ट्री के बाहर उन्हें घेर लिया और सरेआम लाठियां से हमला कर दिया। हमले में भानु प्रताप मिश्र को गंभीर चोटे आई और वह घायल हो गए। 

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, कर्मचारियों में रोष
घटना के बाद पीड़ित ने चौकी परसाखेड़ा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, आरोप है की चौकी पुलिस ने शिकायती पत्र अपने पास रख लिया लेकिन घायल का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया इससे पीड़ित पक्ष और फैक्ट्री कर्मचारी में रोष व्याप्त है।

संबंधित समाचार