हाउस टैक्स पर 10% छूट का असर, लखनऊ में 57902 भवन स्वामियों ने जमा किया 16.37 करोड़ गृहकर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत छूट का फायदा लेने भवन स्वामी उमड़ रहे हैं। नगर निगम के कैश काउंटरों पर हाउस टैक्स जमा करने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। एक हफ्ते में ही लगभग 57902 भवन स्वामियों ने आठों जोन में कुल 16 करोड़ 37 लाख रुपये गृहकर जमा कर दिया है। इसमें 6.90 करोड़ रुपये ऑनलाइन और 3.71 करोड़ रुपये कैश जमा हुआ है। इन भवन स्वामियों को नगर निगम ने करीब 1.4 करोड़ रुपये छूट प्रदान की है।

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को जोन 1 कार्यालय के कैश काउंटर पर लोग गृहकर जमा करने के लिए खड़े रहे। दो काउंटर होने के बाद भी गृहकर जमा करने के लिए भीड़ रही। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि नगर निगम भवन स्वामियों को अप्रैल में ऑनलाइन गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत और कैश पर 8 प्रतिशत की छूट दे रहा है। मई में ऑनलाइन पर 8 और कैश पर 6 प्रतिशत एवं जून माह में ऑनलाइन गृहकर जमा करने पर 6 और कैश पर 4 प्रतिशत की छूट देगा।

ये भी पढ़ें : 
बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन

संबंधित समाचार