17 अप्रैल का इतिहास : तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण करीब एक लाख लोगों की मौत
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। वर्ष 1815 में 17 अप्रैल को इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फटा। देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ। इस घटना में लगभग एक लाख लोग मारे गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1815 : इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट से लगभग एक लाख लोगों की मौत।
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष समर्पण किया।
1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर 'यूनाइटेड अरब स्टेट' बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 : एसएलवी 3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
2006 : सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।
2008 : भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।
2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।
2024: यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत।
2025: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 15 वर्ष बाद विदेश सचिव स्तरीय चर्चा हुई।
