17 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें।

वृष- आज आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन- आज आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है।

कर्क- आज धन की कमी से रुके कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करेंगे।

सिंह- आज परिजनों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या- आज नई तकनीक के प्रति अत्यंत आकर्षित रहेंगे। घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थस्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें।

तुला- आज आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। 

वृश्चिक- आज विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है।

धनु- आज आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। 

मकर- आज नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। संतान की उन्नति से आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा।

कुंभ- आज राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देना चाहिये। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मीन- आज अटके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है।

संबंधित समाचार