यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: तैयारियों को लेकर सरकार ने कसी कमर, ग्रेटर नोएडा में दिखेगी प्रदेश की झलक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर लोक भवन में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन बड़े पैमाने पर होगा और प्रस्तुतीकरण को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। 

सरकार ने जनसंचार रणनीति मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मीडिया और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी बढ़े। ट्रेड शो को “ग्लोबल सोर्सिंग प्लेटफॉर्म” के रूप में विकसित करने पर जोर है, जिससे प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार मिल सके। 

स्टॉल दरें 7,500 से 8,000 रुपये तय की गई हैं। “सीएम युवा” पवेलियन का विस्तार कर स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न विभागों को अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में हीटवेव का अलर्ट : अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी, लखनऊ में तापमान 41 डिग्री के पार

संबंधित समाचार