Bareilly : गांधी उद्यान में छात्रा से छेड़छाड़, गुस्साए परिवार ने शोहदे को धुना

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

काफी समय से छात्रा के पीछे पड़ा था साहिल, पार्क में करने लगा परेशान तो टूटा भीड़ का गुस्सा

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा का एक शोहदे ने जीना मुहाल कर दिया। फोन पर गंदी बातें करता था और अश्लील मैसेज भेजकर मिलने को बुलाता था। लड़की ने घरवालों को आपबीती बताई तो परिवार ने बातचीत के लिए आरोपी साहिल को गांधी उद्यान बुला लिया। छात्रा को देखते ही उसने फिर खराब बातें कहीं तो भीड़ ने उसकी ढंग से खबर ले डाली। जमकर कूटा। हालांकि, मारपीट-हंगामे के दौरान युवक वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इज्जतनगर की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि दूसरे समुदाय का साहिल नाम का युवक काफी दिन से उसका पीछा कर रहा था। जहां भी मिलता, रास्ता रोक लेता और छेड़खानी करता। फब्तियां कसता। उसे मैसेज भेजकर भी परेशान करता था। उस मिलने के लिए दबाव बनाता था। विरोध उसकी जिंदगी तबाह करने की धमकियां देता था।

आतंकित होकर छात्रा ने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। उसने परिवार को पूरी बात बताई तो घरवालों ने आरोपी को समझाने के लिए कंपनी गार्डन बुलाया। छात्रा परिजनों के साथ गांधी उद्यान पहुंची थी। आरोप है कि छात्रा अकेली आगे दिखी तो युवक जबरन साथ में कैंट चलने को दबाव बनाने लगा और विरोध पर छेड़छाड़ करने लगा। यह देखकर आसपास परिवार व रिश्तेदारों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई तो वह आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत काेतवाली पुलिस से की है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज