यूपी में हीटवेव का अलर्ट : अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी, लखनऊ में तापमान 41 डिग्री के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और अगले पांच दिनों में हीटवेव की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Untitled design (2)

विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और 21 अप्रैल के बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में लू जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

Untitled design (1)

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए.के. सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

Untitled design (4)

इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

Untitled design (5)

प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

Untitled design (6)

इससे पहले रविवार को यहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो प्रदेश में सबसे अधिक और देश में दूसरा सबसे ज्यादा था। 

Untitled design (7)

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2.4 डिग्री ज्यादा है।

Untitled design (8)

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और दिन व रात का तापमान क्रमशः 41 और 24 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

Untitled design (9)

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में लंबे समय तक बाहर रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके। 

गर्म हवाओं ने झुलसाया, पारा 41.6 डिग्री

शहर में रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा चलने से तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। धूप से बचने के लिए लोगों ने छाता और गमछे का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से दिन में धूल भरी हवा चली। 

छाता और गमछा ओढ़ घरों से बाहर निकले लोग

दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। जरूरी काम होने पर घरों और कार्यालयों से निकले लोगों ने पेड़ों की छांव का सहारा लिया और शीतल पेयजल से गला तर करते रहे। मौसम विभाग ने दिन में लू चलने और रात के तापमान में बढोत्तरी की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें : 
झांसी में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली: मौके पर ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात