Birthday Special: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'गवर्नर' का पोस्टर रिलीज, दिखा सस्पेंस का तड़का

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म 'गवर्नर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। विपुल अमृतलाल शाह ने कई लीक से हटकर फिल्में दी हैं और अब वो एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट लेकर आने के लिए तैयार हैं।

उनकी आने वाली फिल्म के पोस्टर्स सामने आ गए हैं, जिसमें फिल्म के नाम के साथ-साथ एक रहस्यमयी सस्पेंस भी नजर आ रहा है। 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' नाम की इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर अपने पहले पोस्टर के साथ ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। इस फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने निर्देशित किया है।

पोस्टर में मनोज बाजपेयी पीछे से नजर आ रहे हैं, जो हाथ में एक सूटकेस लिए कॉरिडोर में चल रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की टैगलाइन है, "अगर मैं फेल हुआ... तो इंडिया फेल हो जाएगा," जो एक हाई-वोल्टेज लीगल ड्रामा की तरफ इशारा करती है। एक दूसरे पोस्टर में, एक हरी कुर्सी को हाईलाइट किया गया है जिस पर टैगलाइंस लिखी हैं, "इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है" और "यह सिर्फ कुर्सी नहीं... ज़िम्मेदारी है।"

यह देश के इर्द-गिर्द बुनी गई एक गंभीर और गहरी कहानी की ओर इशारा करता है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी का पहला साथ काम होगा। जब ये दो नेशनल अवॉर्ड विनर्स एक साथ आ रहे हैं, तो वाकई यह एक अलग तरह का सिनेमाई जादू होने वाला है, जो बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।'

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को सनशाइन पिक्चर्स द्वारा पेश किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। जावेद अख्तर के बोल के साथ, फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। 

ये भी पढ़ें : 
मटका किंग को मिला बॉलीवुड से खास सपोर्ट : अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज को बताया शानदार, विक्की कौशल की वॉचलिस्ट में शामिल

संबंधित समाचार