लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा : मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। गुरुवार को मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे, जो बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट मंदिर जा रहे थे। सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा पढुआ थाना क्षेत्र में बोझिया पम्प और औघड़ बाबा स्थान के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार