UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% विद्यार्थी सफल, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के करीब 51 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) की परीक्षा में 90.42 प्रतिशत और 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 

फरवरी से मार्च के मध्य आयोजित बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 51 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 

हाईस्कूल परीक्षा में करीब 26 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। राज्य के 8033 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी। 

यूपी बोर्ड देश के सबसे बड़े राज्य बोर्ड में शीर्ष पर है। नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के बाद युद्धस्तर पर मूल्यांकन कार्य चला और यही कारण है कि इतने कम वक्त में अब परिणाम भी घोषित हो गया है। 

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट 

पिछले साल के परीक्षा परिणम पर नजर डालें तो साल 2025 में करीब 26 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 81.15 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट शानदार रहा था। पिछले साल करीब 86.37 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता पाई थी।

यहां देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया गया है कि छात्र अपना परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों -www.upmsp.edu.in और-https://results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा इनाम 

यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले सभी छात्रों को  योगी सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए उन्हें 1  लाख की नगद राशि लैपटॉप  और सर्टिफिकेट दिया जायेगा। इसके अलावा स्टेट टॉपर के साथ जिले में अव्वल आने वाले छात्रों को पुरुस्कार राशि के साथ 21,000 रुपये और सर्टिफिकेट दिया जायेगा। 

UP बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा टॉप

UP बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा टॉप

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

UP बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा टॉप

tops the 12th

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.30 प्रतिशत बालक और 93.76 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75.04 प्रतिशत बालक और 86.32 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।

कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

results.digilocker.gov.in

ये भी पढ़ें : 
गर्मी का असर, यूपी में बिजली की बढ़ी खपत, रिकॉर्ड मांग 27,000 मेगावाट पार, ट्रांसफॉर्मर और केबल पर बढ़ा दबाव

संबंधित समाचार