एनटीआर फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन..20 मई को बर्थडे के मौके पर आ रहा है NTRNeel का 'फर्स्ट ग्लिम्स', मेकर्स ने जारी किया रोमांचक पोस्टर 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्म एनटीआरनील के मेकर्स ने एक बेहद रोमांचक पोस्टर जारी किया है और फिल्म की पहली झलक को लेकर बड़ी घोषणा की है, जो एनटीआर के जन्मदिन पर 20 मई को रिलीज होगी।एनटीआरनील 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी ताकतें 'मैन ऑफ द मासेज' जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील जब एक साथ आ रहे हैं। जब से #एनटीआरनील का ऐलान हुआ है, यह सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। 

भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकतों, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील का साथ आना ही इसे 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर देता है। बढ़ते उत्साह के बीच, मेकर्स ने एक बेहद रोमांचक पोस्टर जारी किया है और फिल्म की पहली झलक को लेकर बड़ी घोषणा की है, जो एनटीआर के जन्मदिन पर 20 मई को रिलीज होगी। 

पोस्टर में एनटीआर का स्टाइल और पावरफुल अवतार फिल्म को लेकर बनी चर्चा को और भी बढ़ा रहा है। 20 मई को आने वाली पहली झलक के साथ फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुँच गया है। एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली यह झलक उन लाखों फैंस के लिए एक खास तोहफा होगी जो उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

इसके अलावा, इस फिल्म के लिए एनटीआर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है। उनके इस नए लुक की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं और फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं। उन्हें इस तरह के लुक में पहले कभी नहीं देखा गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। 

#एनटीआरनील को प्रशांत नील की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एनटीआर लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' के बैनर तले किया जा रहा है। 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार