Stock Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, 600 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था।
दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सात प्रतिशत से अधिक मजबूत है।
अडानी पोर्ट्स में भी तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर डेढ़ से दो फीसदी मजबूत हुए। उम्मीद से कमतर तिमाही नतीजों के कारण एक्सिस बैंक का शेयर करीब चार लुढ़क गया।
ये भी पढ़ें :
Stock Market Crash: ईरान शांति वार्ता अटकने से 700 अंक टूटा सेंसेक्स, IT-बैंकिंग सेक्टर पर दबाव, जानें गिरावट के मुख्य कारण
