Jio का धमाका: 459 रुपये में 61GB डेटा और Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ स्पेशल 'गेमिंग' प्लान
लखनऊ/टेक डेस्क: भारतीय टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो (Jio) ने अपने करोड़ों ग्राहकों, खासकर युवाओं और गेमर्स को ध्यान में रखते हुए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। 'यूथ एंड गेमिंग' नाम के इस प्लान में कंपनी ने डेटा की बौछार के साथ-साथ प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज का एक जबरदस्त कॉम्बो पैक तैयार किया है।
Jio ₹459 यूथ प्लान: क्या है खास?
मात्र 459 रुपये की कीमत वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कई ऐसे फायदे मिल रहे हैं जो इसे बाजार के अन्य प्लान्स से अलग बनाते हैं:
डेटा का डबल डोज: इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी 5GB एडिशनल डेटा भी दे रही है, जिससे कुल डेटा बेनिफिट 61GB हो जाता है।
अनलिमिटेड कॉलिंग: देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा।
5G लवर्स के लिए खुशखबरी: अगर आप 5G स्मार्टफोन और जियो की 5G कवरेज में हैं, तो आप बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड 5G डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की भरमार
यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है। इसमें एंटरटेनमेंट और एआई (AI) का भी पूरा ख्याल रखा गया है:
1. AI पावर: यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन और 5000GB क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है।
2. OTT बेनिफिट्स: 3 महीने के लिए Jio Hotstar का एक्सेस। इसके अलावा Jio Games, Fan Code, Snapchat+ और Jio TV जैसे ऐप्स का मुफ्त इस्तेमाल।
₹445 वाला विकल्प: सिने प्रेमियों के लिए बेस्ट
जियो ने इसके साथ ही 445 रुपये वाला एक और किफायती प्लान भी पेश किया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में भी डेली 2GB डेटा (कुल 56GB) मिलता है। हालांकि, यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं।
इस प्लान में मिलने वाले ऐप्स:
-Sony LIV, Zee5, Lionsgate Play
-Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal
-Jio Hotstar (3 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर)
-Google Gemini Pro का एक्सेस
जियो के ये नए प्लान्स सीधे तौर पर उन यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं जिन्हें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ लेटेस्ट एआई टूल्स और ओटीटी कंटेंट की जरूरत होती है। कम कीमत में इतने सारे सब्सक्रिप्शन देना जियो की बाजार में पकड़ को और मजबूत बना सकता है।
