आस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई लकड़ी की इलेक्ट्रिक साइकिल
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन अब इसमें एक ऐसा नया प्रयोग सामने आया है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है। कल्पना कीजिए एक ऐसी ई-साइकिल की, जो धातु से नहीं, बल्कि लकड़ी से बनी हो और फिर भी स्टाइल, मजबूती और परफॉर्मेंस में किसी से कम न हो। ऑस्ट्रिया की कंपनी Esel ने अपनी नई Esel eUrban लॉन्च कर इस अनोखे कॉन्सेप्ट को वास्तविकता में बदल दिया है। यह साइकिल डिजाइन और टेक्नोलॉजी का ऐसा मेल है, जो बाजार में अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है।
3.jpg)
लकड़ी का फ्रेम, लेकिन मजबूती बरकरार
इस ई-साइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका वुडन फ्रेम है। जहां आमतौर पर साइकिलों में एल्युमिनियम या कार्बन फ्रेम का इस्तेमाल होता है, वहीं eUrban में हॉलो टीक वुड का उपयोग किया गया है। यह फ्रेम देखने में बेहद प्रीमियम लगता है और साथ ही मजबूती व संतुलन का भी पूरा ध्यान रखता है। कंपनी का कहना है कि यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है।
अलग जरूरतों के लिए दो वेरिएंट,
इस मॉडल को दो वेरिएंट Basic और Performance में पेश किया गया है। बेसिक वर्जन का वजन लगभग 18.5 किलोग्राम है और इसमें 10-स्पीड गियर सिस्टम मिलता है। वहीं Performance वेरिएंट करीब 2 किलो हल्का है और इसमें 11-स्पीड गियर के साथ कार्बन व्हील्स दिए गए हैं। दोनों विकल्प अलग-अलग यूजर्स की जरूरत और राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस
eUrban में रियर हब मोटर दी गई है, जो 42 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, यह साइकिल एक बार चार्ज करने पर लगभग 80 किलोमीटर तक चल सकती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इस लिहाज से यह शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बन सकती है।
फीचर्स जो बनाते हैं खास
इस ई-साइकिल में ड्यूल-पिस्टन हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसके साथ कार्बन फोर्क सस्पेंशन राइड को स्मूद बनाता है। अलग-अलग साइज विकल्प उपलब्ध होने से यूजर्स अपनी सुविधा और ऊंचाई के अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Esel eUrban की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। बेसिक वेरिएंट की कीमत करीब 4,700 डॉलर (लगभग 4.39 लाख रुपये) है, जबकि Performance वर्जन लगभग 5,800 डॉलर (करीब 5.41 लाख रुपये) तक जाता है। फिलहाल यह साइकिल भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसका अनोखा कॉन्सेप्ट भविष्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए ट्रेंड को जन्म दे सकता है।
